शाहजहांपुर, नवम्बर 9 -- फोटो : 31 राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा देते छात्र। शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 2116 बच्चाें ने भाग लिया। परीक्षा की सुचिता के लिए डीआईओएस हरिवंश कुमार की ओर से कक्ष निरक्षकों को लगाया गया था। परीक्षा नगर के नौ केंद्रों पर आयोजित की गयी। यह परीक्षा कक्षा आठ के बच्चों के लिए है, परीक्षा पास होने के बाद चयनित छात्रों को चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहली पाली और दिव्यांग विद्यार्थियों को दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया था। परीक्षा नगर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, ...