मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- भोपा रोड स्थित ग्राम मखियाली पुलिस चौकी के निकट भूमि पर 211.47 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक निरीक्षण भवन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ विधिवत लोकार्पण किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 211.47 लाख की लागत से निर्मित यह आधुनिक निरीक्षण भवन जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा। इससे प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता आएगी और जनपद के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.