211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए जल्द भूमि उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
पटना, अगस्त 25 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराएं। ताकि, इन कॉलेजों के स्थायी परिसर का निर्माण किया जा सके। मुख्य सचिव ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और कई निर्देश दिए। बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में बताया गया कि अब-तक 68 कॉलेजों के लिए भूमि की विवरणी प्राप्त हुई है। वहीं, 143 कॉलेजों के लिए यह कार्य लंबित है। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए न्यूनतम पांच एकड़, शहरी क्षेत्रों के लिए 2.5 एकड़ और पटना शहरी क्षेत्र के लिए दो एकड़ भूमि का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- योजनाओं में तेजी लाएं, लक्ष्य समय पर पूरा करें : मुख्य सचिव प्रखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.