पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगर पालिका परिषद ने कर्मचारी हित में बड़ा कदम उठाया। बरसों से लंबित एरियर भुगतान प्रक्रिया का शुभारंभ कर पालिका प्रशासन ने 211 कर्मचारियों को कुल 77,36,246 रुपये के एरियर के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। संविधान निर्माता को नमन कर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एरियर दिलाना अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक लाभ दिलाने जैसा है। पालिका के लिपिकीय विभाग के अनुसार कई कर्मचारियों का एरियर करीब 10 वर्षों से लंबित था। यह भी पढ़ें- महिला शक्ति के अधिनियम के लेख प्राप्त किये कुछ को आंशिक भुगतान मिला था। जबकि अधिक...