हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 31 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार बैंकों से 21 हजार करोड़ रुपये का लोन लेने जा रही है। बैंकों से इस पर बात चल रही है। यह लोन बिहार राज्य पथ विकास निगम और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा लिया जाएगा। लोन के जरिए मिलने वाली राशि को सरकार राज्य में सड़क और पुल बनाने पर खर्च करेगी। यह दीर्घकालिक लोन होगा, सरकार ने इसे चुकाने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किया है। जानकारी के अनुसार, बिहार में 50 करोड़ से ऊपर की सड़क एवं पुल निर्माण की परियोजनाओं को लोन की राशि से पूरा किया जाएगा। इसके लिए कुल 21000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाएगा। इसके लिए बैंकों से अंतिम दौर की वार्ता चल रही है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो लोन की ब्याज दर को लेकर नाबार्ड समेत अन्य बैंकों से बात हो रही है। बात बनने पर जल्द ही इसका करार कि...