प्रयागराज, जनवरी 22 -- विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव के 72वें परम निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में माघमेला क्षेत्र (सेक्टर-6) में पंचदिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। 23 से 27 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में 2100 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ और 'जय स्वर्वेद कथा' मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार से होगा, जहां प्रतिदिन सायं छह बजे संत प्रवर विज्ञान देव अपने श्रीमुख से स्वर्वेद की दिव्य वाणी प्रवाहित करेंगे। गुरुवार को स्वयं संत प्रवर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। श्रद्धालुओं के लिए योग व ध्यान सत्र व महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आयोजकों ने भक्तों के लिए विशाल वॉटर-प्रूफ पंडाल, आवासीय टेंट और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.