मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत संचालित अटल आवासीय विद्यालय में आगामी सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए रविवार को लिखित परीक्षा हुई। नगर के छोटूराम इंटर कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया, जिसमें कक्षा छठी व नौंवी में प्रवेश के लिए 210 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दोनों कक्षाओं में आठ बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। अटल आवासीय विद्यालय की इस प्रवेश परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर से कुल 218 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पात्र चुने गए थे, जबकि पंजीकरण करने वालों की संख्या करीब 1200 थी। बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले बच्चों को उनके पिता के कार्यों के चलते अपात्र घोषित कर दिया था। एडमिट कार्ड मिलने के बाद रविवार को 218 चयनित पात्र विद्यार्थियों में से 210 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि आठ छा...