गंगापार, दिसम्बर 30 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद क्षेत्र के हरीपुर गांव में आई लाइफ सेंटर द्वारा 210 लोगो का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। आयोजित कैंप में 210 लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया। रोगियों में 18 मोतियाबिंद से पीड़ित थे। इन्हें जांच के बाद आवश्यक सलाह दी गई। कैंप में पहुंचे 170 लोगो में चश्मे बांटे गए। शिविर के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान हरीपुर आलोक पांडेय, शौकीन तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...