210 खिलाड़ियों ने दिखाई चयन ट्रायल में प्रतिभा
कानपुर, जून 14 -- कानपुर। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान में होने वाली एसकेएमके ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में रविवार को युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के पहले दिन 210 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी की प्रतिभा दिखाई और उनके समक्ष चयन के लिए दावेदारी पेश की। चयनकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कौशल का बारीकी से परीक्षण किया। चयनकर्ताओं के रूप में इंद्रपाल सिंह गहलोत और डॉ. विकास यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उनकी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को परखा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति को देखते हुए ट्रायल प्रक्रिया दो दिन आयोजित की जा रही है। पहले दिन जिन खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.