रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली संवाददाता। जिले में 210 अनफिट स्कूली वाहन बच्चों को लेकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। आरटीओ अब इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए 31 मार्च तक सघन जांच अभियान चलाने की तैयारी हो चुकी है। इसकी सूचना से स्कूल संचालकों में भी हड़कंप मचा है। आगरा में कंडम स्कूली वाहन से गिरकर बच्ची की मौत के बाद पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान उन स्कूली वाहनों की भी जांच की जाएगी जो पूर्व में अपनी फिटनेस करा चुके हैं। इसके साथ में अनफिट स्कूली वाहनों को लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग को पता ये भी चला है कि पहले कई स्कूली वाहनों की फिटनेस गलत तरीके से की गई थी। इसीलिए परिवहन आयुक्त ने अब नए सिरे से सभी स्कूल वाहनों की जांच का आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.