21.77 ग्राम स्मैक के साथ दो को दबोचा
काशीपुर, मई 14 -- जसपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक स्मैक तस्कर एवं उसके साथी को दबोचा है। उनके पास से 21.77 ग्राम स्मैक के मिली है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि एसआई हरीश आर्य ने गश्त के दौरान मो.जुबैर पुत्र मो.आफाक से 15.55 ग्राम स्मैक, उसके साथी मो. शारिक पुत्र वहाजुद्दीन निवासी निवासी मो.नई बस्ती, जसपुर को 06.22 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया कि आरोपी जुबैर पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई हरीश आर्य, सिपाही अरुण कुमार, इंदर सिंह, परविंदर सिंह, दीक्षित कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.