सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड के मुख्य बाजार की नीलामी बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभा कक्ष में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में सीओ सतीश कुमार, सीतामढ़ी के उप नगर आयुक्त सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कुलदीप सिन्हा, स्वच्छता पदाधिकारी रवि भूषण और नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी मौजूद रहे। नीलामी में नगर पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल नौ लोगों ने भाग लिया। बोली की शुरुआत सुरसंड पूर्वी पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर मिश्र द्वारा 16 लाख 51 हजार रुपये से की गई।इसके बाद प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती गई और अंततः बघारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह धनाढ़ी गांव निवासी विजय कुमार मिश्र ने 21 लाख 26 हजार रुपये की सर्वोच्च बोली लगाकर 11 माह के लिए बाजार की बंदोबस्ती अपने नाम करा ...