नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली से गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों को नानकसर से गाजियाबाद रूट पर फिर से डीटीसी बसें चलने से बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल की गई 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतारा गया। इसके अलावा नानकसर से गाजियाबाद के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा की भी शुरुआत की गई। दिल्ली के नानकसर से गाजियाबाद पुराने बसे अड्डे तक का यह पूरा रूट 21 किलोमीटर लंबा है। इस रूट पर अभी हर दिन सुबह 7:15 से रात 10:10 बजे तक तीन बसें चलाई जाएंगी। ये बसें प्रतिदिन कुल 12 फेरे लगाएंगी। इस बस का नानकसर से गाजियाबाद तक अधिकतम किराया 55 रुपये रखा गया है। ये बसें खजूरी, भजनपुरा, गोकलपुरी, लोनी गोल चक्कर, गगन सिनेमा, भोपुरा बॉर्डर, पसोंडा, हिंडन एयरपोर्ट, मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.