सासाराम, मई 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल बिहार प्रमंडल पटना एमयू अब्दाली के निर्देश पर 21-22 मई को अधार नामांकन व अपडेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसे लेकर प्रधान डाकघर के साथ बिक्रमगंज एसओ, गढ़नोखा एसओ, कुदरा एसओ, मोहनिया एसओ में भी आधार नामांकन के साथ अपडेशन का कार्य किया जाएगा। अभियान के दौरान नए आधार नामांकन, बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, पता संशोधन व अन्य आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। पोस्ट मास्टर अनिल कुमार ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बताया कि अभियान को लेकर डाक विभाग द्वारा सभी आधार केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह भी पढ़ें- 21-22 को चलेगा आधार नामंकन को लेकर अभियान ताकि आम जनता को सुगमता...