21 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव
कानपुर, जून 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को के 21124 प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिजली बैलेंस निगेटिव होने पर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिसंबर 2019 से जुलाई 2023 के बीच ईईएसएल ने उपभोक्ताओं के परिसरों में जीनस के जीपी सीरीज और एलएंडटी के एलटी सीरीज स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। मौजूदा समय में ऐसे 1,22,335 प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हैं। इनमें से 21,124 उपभोक्ताओं का विद्युत बैलेंस निगेटिव पाया गया है। केस्को ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली खपत के अनुसार समय-समय पर स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराते रहें और बैलेंस पॉजिटिव बनाए रखें। बैलेंस निगेटिव रहने की स्थिति में विद्युत विच्छेदन जैसी कार्रवाई की जा सकती है। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.