21 हजार से अधिक नकली सिगरेट बरामद, थोक विक्रेता गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नामी ब्रांड के नाम पर बेची जा रही नकली सिगरेट के अवैध धंधे पर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शिकायत पर नगर थाने की पुलिस ने धर्मशाला चौक स्थित एक होलसेलर विक्रेता की दुकान पर छापेमारी कर 21 हजार से अधिक नकली सिगरेट जब्त की। मामले में मुख्य आरोपित थोक कारोबारी अजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने पर रख पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में जानकारी पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि यह माल उसने अहियापुर के जीरोमाइल के रहने वाले अभिषेक कुमार से लिया था। वहीं, कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता दिल्ली के रहने वाले जगमीत सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में 21 हजार से अधिक नकली सिगरेट बरामद की गई हैं। इनकी अनुमानित कीमत तीन लाख से अधिक है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.