कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में 21 हजार परीक्षार्थी आज शनिवार को परीक्षा देंगे। दो पालियों में 50 केंद्रों में परीक्षा होगी। सुबह की पाली में 9 से 11 और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक होगी। सुबह की पाली में कला और शाम की पाली में कृषि व उद्यानकर्मी की परीक्षा होगी। 50 केंद्रों में स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कड़े सुरक्षा घेरे में परीक्षा होगी। सुबह 6:30 बजे कोषागार के डबल लॉक से पेपरों को निकालकर परीक्षा केंद्रों में भिजवाया जाएगा। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि एआई के जरिए पल-पल की निगरानी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...