बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता' का सामूहिक गायन किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से देश को आज़ादी मिली। बताया कि वर्ष 1946 में गठित संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे तथा संविधान निर्माण के लिए गठित समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ दो वर्ष 11 माह 18 दिन के अथक परिश्रम से भारतीय संविधान का निर्माण किया। भारतीय संविधान विश्व के सबसे सश...