अररिया, मई 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम जन स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत महत्वूपर्ण अभियान है। प्रखंड के 21 विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों के ब्लड सैंपल लेकर लिया जांच की जाएगी। जांच में फाइलेरिया के परजीवी का पता लगाया जाएगा। यह जांच 13 से 25 मई तक स्कूलों में होगी। निर्धारित तिथि को विद्यार्थियों की शत प्रतिशत भागेदारी सुनिश्चित करेंगे। वहीं एलटी संजय कुमार झा ने क्यूएफएटी किट के इस्तमाल के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। यह भी पढ़ें- अररिया : 21 स्कूलों में कक्षा एक और दो के बच्चों का लिया जाएगा ब्लड सैंपल मौके पर प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी, अरविन्द वर्मा, ...