मैनपुरी, जून 3 -- सोलर स्ट्रीट लाइटों से 20 गांव रोशन होंगे। 21 स्ट्रीट लाइटें एक हाईमास्ट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। सांसद निधि से इन लाइटों को यूपी नेडा विभाग के माध्यम से गांवों में लगवाया जा रहा है। दो दिन में सभी सोलर लाइटें लग जाएंगी। लाइटें लगने पर ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा दूर होगा। कई स्थानों पर लाइटें लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और सांसद का आभार जताया है। बीते वित्तीय वर्ष में सांसद डिंपल यादव ने जिले के लोगों की मांग पर गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव दिया था। ये सोलर लाइटें सांसद निधि से लगवाने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया था। जिसके बाद से सोलर लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पीओ यूपी नेडा मैनपुरी रामानंद दुबे ने बताया कि सांसद निधि से 21 स्ट्रीट लाइटें गांवों में लगवाई जा रही हैं। एक लाइट...