लातेहार, अगस्त 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। समाज में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी उपसेवा केंद्र लातेहार की ओर से 21 से 25 अगस्त तक पांच दिवसीय विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान-2026 आयोजित किया जाएगा। केंद्र संचालिका बीके अमृता ने बताया कि संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के अवसर पर पिछले दो वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2025 में देशभर में अभियान के तहत 88,378 यूनिट रक्तदान हुआ था। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और परिवारों को इसके प्रति जागरूक करना है। रक्तदान को मानव सेवा और आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, सर्जरी, प्रसूति और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की जरूरत प...