21 से 23 मई तक जिले के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा
चतरा, मई 20 -- चतरा, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु डीएमएफटी मद अंतर्गत पीएमकेवाई मार्गदर्शिका के अनुसार जिले के सभी पंचायतों में 21 मई से 23 मई 2026 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतों की आवश्यकता आधारित वार्षिक कार्य योजना तैयार करते हुए जनोपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं का चयन किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास एवं आजीविका, कृषि, पशुपालन, आधारभूत संरचना एवं सिंचाई से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। यह भी पढ़ें- जनजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.