गंगापार, अप्रैल 2 -- रामपुर-कोहड़ार घाट मार्ग स्थित प्राचीन कुशगढ़ धाम में 21 से 26 अप्रैल तक श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बीच होगी। समाजसेवी मिश्रीलाल केशरी द्वारा शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने से क्षेत्र में उत्साह है। अनुष्ठान में छेदीलाल केशरी, शकुंतला देवी, चिरौजी लाल केशरी, विजय देवी, ओमप्रकाश केशरी, जयप्रकाश केशरी, कुलदीप कुमार केशरी व संदीप केशरी मुख्य यजमान रहेंगे। 26 अप्रैल को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...