बगहा, मई 14 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। सात निश्चय-3 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत दस्तावेज निबंधन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जायेगा। इस संबंध में मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। हायक निबंधन महानिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सात निश्चय-3 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत निबंधन की वर्तमान प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने के लिए 21 मई से नई व्यवस्था के तहत जमीन की रजिस्ट्री होगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है।आवेदक द्वारा प्रविष्ट की गई संपूर्ण जानकारी के आधार पर संबंधित अंचल अधिकारी एंव राजस्व अधिकारी को आवेदन प्राप्त होने से 10 दिनों के अंदर भूमि के बारे में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा। यह भी पढ़ें- राज्य की ग्राम पंचायतों में 1...