प्रयागराज, जुलाई 22 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, प्रयागराज क्षेत्र के 21 सूत्रीय मांगपत्र पर प्रस्तावित वार्ता बुधवार को नहीं हो सकी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) की अनुपस्थिति के कारण मांगों पर बिंदुवार चर्चा नहीं हो पाई। संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द्रबली उपाध्याय ने बताया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) से मोबाइल पर बातचीत के बाद वार्ता के लिए अलग से नई तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक बातचीत की उम्मीद है और अगली बैठक में सभी 21 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: रोडवेज कर्मियों की क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता विफल यह भी पढ़ें- Gonda News: रोडव...