पूर्णिया, अगस्त 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया, जब 21 साल बाद पूर्णिया के लिए रात्रिकालीन ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 17 अगस्त को देर रात्रि पाटलिपुत्र स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट के लिए ट्रेन संख्या 03216/03215 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच मिठाई बांटी और नई सेवा के लिए यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमांचल, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र की जनता लंबे समय से रात्रिकालीन ट्रेन की मांग कर रही थी। लगातार प्रयास और जनता के संघर्ष के बाद आज यह मांग पूरी हुई है। पप्पू यादव ने कहा कि पटना-पूर्णिया के बीच रात की ट्रेन के लिए उन्होंने सदन से लेकर रेलवे बोर...