वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 17 -- देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खाते के मामले में गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली मनीषा प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि फर्जी नंदिनी माइक्रोफाइनेंस फाउंडेशन के नाम से खोले गए खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने और उसे ठिकाने लगाने में किया जा रहा था। पुलिस अब उसके पति एवं कंपनी के दूसरे निदेशक श्याम कुमार प्रजापति की तलाश कर रही है। सहजनवा थाने में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक वैभव मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, साइबर सेल की जांच में इंडसइंड बैंक, गोलघर शाखा में संचालित खाते से देशभर की 21 साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी मिलीं। जांच के अनुसार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात...