कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। 21 और 28 फरवरी को रोजगार मेला लगने जा रहा है। 2500 पदों पर नौकरी पाने का अवसर है। उप्र रोजगार मिशन के तहत नौकरियों का मौका सेवायोजन विभाग युवाओं को मुहैया करा रहा है। सेवायोजन विभाग ने युवाओं को जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए कहा है। 21 फरवरी को डीबीएस कॉलेज गोविंदनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह दस बजे से रोजगार मेला शुरू हो जाएगा। रोजगार मेले में 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियां आ रहीं हैं। यह 1500 पदों पर नौकरी का मौका दे रहीं हैं। इसी प्रकार 28 फरवरी को नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के अलावा मल्टीनेशनल कंपनियां भी पहुंच रहीं हैं। रोजगार मेले में अच्छे पैकेज पर 1000 नौकरियां पाने का सुनहरा अवसर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.