बदायूं, मई 17 -- राष्ट्रीय गीतकार डॉ उर्मिलेश की 21 वीं पुण्यतिथि पर बदायूं क्लब में श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। प्रांगण में पौधारोपण किया। हिमाचल प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर एवं डॉ उर्मिलेश के शिष्य अनुपम कुमार सिंह ने कहा उनके दिखाए मार्ग पर चलना अति आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेकर इस दशा में कार्य करना चाहिए। डॉ शैलेन्द्र कबीर ने उन्हें काव्यमय श्रद्धांजलि दी एवं डॉ उर्मिलेश जी की रचनाओं को प्रस्तुत किया। डॉ उर्मिलेश के पुत्र डॉ अक्षत अशेष ने कहा इस वर्ष डॉ उर्मिलेश के 75वें जन्मदिवस को 6 जुलाई से वर्ष भर डॉ उर्मिलेश अमृत महोत्सव मनाया जायेगा, जिसमे सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं शैक्षिक...