21 लाख रुपये के मेवे का भुगतान नहीं किया
वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। विश्वेश्वरगंज के रामगंज कटरा निवासी विक्की डोडवानी का किराना का थोक एवं फुटकर कारोबार है। उन्होंने कोतवाली थाने में 21 लाख रुपये का मेवा लेकर भुगतान न करने के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि काटन मिल कॉलोनी (चौकाघाट) स्थित कशिश अपार्टमेंट निवासी नीरज सिंह तथा दीप्ति सिंह परिचत हैं। दोनों डाल्फिन ग्रुप नामक फर्म में पार्टनर हैं। आरोप है कि दोनों ने विक्की डोडवानी के विश्वनाथ किराना कम्पनी से लगभग 21 लाख रुपये का मेवा उधार लिया लेकिन भुगतान नहीं कर रहे हैं। बताया कि दोनों ने रुपये हड़प लिया। पैसा मांगने पर धमकी देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.