देवरिया, मार्च 9 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिट नाम से संचालित माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारियों द्वारा 21 लाख रुपया गबन कर भाग जाने के मामले में एरिया मैनेजर की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने ब्रांच मैनेजर समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।तरकुलवा कस्बा निवासी विपिन कुमार शर्मा भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड पथरदेवा ब्रांच पर एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यह बैंक शहरी ग्रामीण जरूर जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी पर लोन देता है। उसकी फील्ड स्टाफ द्वारा साप्ताहिक किस्तों पर वसूली की जाती है। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर तथा कुछ स्टॉप के सहयोग से 21 लाख रुपए का गबन कर लिया और वे फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ दिनों से सारे स्टाफ ब्रांच आना बंद कर दिए। इस मामले में...