बहराइच, जुलाई 9 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 59 वी बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 21 लाख से अधिक आंकी गई है। सशस्त्र सीमा बल 59 वी बटालियन कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में

तस्करी की जानकारी गोपनीय सूचना के आधार पर सीमा चौकी बलाईगांव में मोतीपुर थाने की पुलिस के संयुक्त नाका दल ने सीमा स्तम्भ संख्या-665 के निकट भारतीय सीमा के 326 मीटर अंदर सघन निगरानी एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। बुधवार रात लगभग 23 : 05 बजे भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध ने...