मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग से राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) में 'बिहार विद्या साथी' ऐप की शुरुआत की। मुजफ्फरपुर में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान डीएम कुमार गौरव मौजूद रहे। मुजफ्फरपुर के 21 सरस्वती विद्या निकेतन में भी इस ऐप की शुरुआत हुई।डीएम ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। 'बिहार विद्या साथी' ऐप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से विद्यार्थी जब चाहें, जहां से चाहें, अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- बिहार विद्या साथी से मॉडल विद्यालयों के छात्रों को 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई में मदद ...