इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। शासन स्तर पर जारी आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद ने माह अप्रैल में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समय से निस्तारण के आधार पर जनपद को यह उपलब्धि मिली है। जिले के 21 थानों में से 17 थानों ने प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करते हुए 100 में 100 अंक हासिल किए। आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर की जाती है। 100 में 100 अंक प्राप्त किए उनमें ऊसराहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, सैफई, शहर कोतवाली, भरथना, बकेवर, इकदिल, जसवंतनगर, बसरेहर, चौबिया, वैदपुरा, लवेदी, बलरई, चकरनगर, बिठौली, पछायगांव और भरेह थाना शामिल हैं। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में औरैया पुलिस प्रदेश में अव्वल इन थानों में प्राप्त सभी शिकायतों का समय निस्तारण किया। हालांकि चार थाने शत-प्रत...