खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भाजपा मानसी मंडल की 21 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग के लिए पूर्व तैयारी के लिए अमनी के ठाकुरबाड़ी में बैठक होगी। बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सूर्या की अध्यक्षता में होगी। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व के जिलाध्यक्ष सह प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक रामानुज चौधरी के अलावा गोपालकृष्ण चौधरी, राजाराम सिंह, गोपाल सिंह, राजेश कुमार, अरुण सिंह, गोपाल शर्मा, बृजनंदन यादव, कुमुद कुमार, डॉ पुनीता कुमारी, पवन पोद्दार आदि भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...