मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- मदरसे से लापता हुई नाबालिक छात्रा का पुलिस 21 माह बाद भी कोई सुराग नही लगा सकी है। लापता नाबालिक छात्रा की पीड़िता मां पुत्री की बरामदगी को अधिकारियों के दफ्तरों चक्कर लगाकर थक चुकी है। मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथौड़ा के एक मदरसे में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा 19 दिसंबर 2024 को अचानक लापता हो गई थी। घटना के दौरान मदरसे में बच्चों को पढ़ाने वाला मौलवी रिजवान भी लापता हो गया था। लापता नाबालिक छात्रा की विधवा माँ ने मदरसे में बच्चों को पढ़ाने वाला उक्त मौलवी रिजवान पर अपनी बच्ची को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़िता गुलशन ने 1 जनवरी 2025 को मौलवी रिजवान तथा उसका सहयोग करने के शक में गांव की ही एक महिला शमशीदा समेत अन्य के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का कहना है कि घटना को दो साल...