नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Mayank yadav News: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20I मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर का यह फैसला सही साबित होता हुआ दिख रहा है। भारत के गेंदबाज आग उगल रहे हैं। मयंक यादव ने लगभग 21 महीने बाद वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस मैच में अब तक तीन ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें 10 रन देकर दो विकेट लिए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करके खास उपलब्धि अर्जित की है। यह भी पढ़ें- LIVE: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी, स...