हल्द्वानी, मई 20 -- हल्द्वानी। समर्पण एक सेवा समाजिक संस्था की ओर से 21 मई से आयोजित होने वाला कुमाऊं कौतिक 2026 फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मेला संयोजक सुनीता बिष्ट ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल सेनि. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के चलते उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही कुछ व्यवस्थाएं पूर्ण न हो पाने के कारण भी मेले को अभी रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं कौतिक को प्रारंभ करने के लिए जल्द ही कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें- पाल कॉलेज में खंडूड़ी के निधन पर शोक यह भी पढ़ें- गढ़वाल सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- धारचूला विधानसभा में खुद को मजबूत कर रही यूकेडी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...