हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 7 से 21 मई तक स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा। डीएम अभिषेक गोयल ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं तथा व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। डीएम ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना एक डिजिटल पहल है। जिसके माध्यम से नागरिक अपने घर एवं परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पारंपरिक घर-घर जनगणना से पूर्व की एक वैकल्पिक व्यवस्था है, जिससे समय की बचत होती है और डेटा की सटीकता सुनिश्चित होती है। यह भी पढ़ें- जनगणना की तैयारी तेज, 7 से 21 मई तक होगी ऑनलाइन स्व-गणना स्वगणना के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल अथवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.