21 मई को होगा दसवां वार्षिक महोत्सव
रामपुर, मई 18 -- समिति के महामंत्री सचिन अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम बाबा का महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 20 मई को मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री सनातन धर्म बड़ा मंदिर से श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 22 मई को श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन किया जाएगा। जिसमें खलीलाबाद से हरमिंदर सिंह रोमी, रुद्रपुर से रितेश मनोचा, बाजपुर से शर्मा सिस्टर्स तथा मिलक से वंशिका बैरागी आदि कलाकारों द्वारा बाबा के सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अतिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल,सपन अग्रवाल, उपकार गोयल, राहुल अग्रवाल, रुद्रांश माहेश्वरी, अक्षत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.