जहानाबाद, मई 15 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 मई को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। इस जॉब कैम्प में जेप्टो कंपनी द्वारा वेयर हाउस एसोशोसिएट पद के लिए कुल 50 रिक्तियों की अधिसूचना दी गई है। उक्त पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बैंगलोर एवं दिल्ली/एनसीआर जैसे विभिन्न शहरों में की जाएगी। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आईआईटी परिसर में 16 को जॉब कैंप जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति ने बताया कि जॉब कैम्प की पूरी प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क होगी। इच्छ...