21 फरवरी को अजीतमल में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस
औरैया, फरवरी 20 -- औरैया। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में 21 फरवरी 2026 को तहसील अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी करेंगे। प्रशासन की ओर से जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से तहसील अजीतमल पहुंचकर आमजन की शिकायतों को सुनें और उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.