मधुबनी, मई 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2028 की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण निर्धारण के लिए जारी प्रारूप को लेकर पंचायतों में बहस का दौर जारी है। जिले के 21 प्रखंडों की 386 पंचायतों से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं। दावा आपत्ति की प्रक्रिया 18 मई तक चलेगी जबकि अंतिम प्रकाशन पांच जून को होगा। इसतरह, पंचायत आम निर्वाचन 2028 को लेकर आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर सभी प्रखंडों से ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद पदों से संबंधित प्रपत्र तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिले में कुल 386 प...