पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से सभी 21 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गयी है। परीक्षा के पहले दिन पूर्णिया कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर दोनों पालियों में कुल 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दरम्यान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कदाचार के आरोप में परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 जून तक सभी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के द्वारा कई आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये गये हैं। विशेषकर ओएमआर शीट त्रुटि पूर्ण होने पर परीक्षा केंद्र के व्यय से राशि की कटौती की चेतावनी विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है。

परीक्षा केन्द्र के बारे में जानकारी - -...