हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। हिमालय संगीत शोध समिति ने इस वर्ष भी परम्परागत होली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसका विधिवत आगाज 21 दिसंबर को होगा। संस्था अध्यक्ष धीरज उप्रेती की अध्यक्षता में संगीत प्रशिक्षण संस्थान (जेके पुरम) में आयोजित बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। समिति ने निर्णय लिया है कि पौष के प्रथम रविवार (21 दिसंबर) से ही होली संगीत कार्यशाला भी आरंभ कर दी जाएगी। इस बार होली बैठक में गायन चक्र के अनुसार होली गायन की विशेष रचनाएं सुनने को मिलेंगी। पूरे आयोजन को चार चरणों में विभाजित किया गया है, जिनमें निर्वाण की होली, बसंत, शिव और श्रृंगार की शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, समिति के कलाकार इस सांस्कृतिक परम्परा को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाएंगे और लखनऊ, देहरादून सहित विभिन्न मह...