किशनगंज, मार्च 7 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 19वीं वाहिनी, ठाकुरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित 21 दिवसीय विद्युत वायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को कुर्लीकोट समवाय क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज चुरली स्थित उच्च विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 जनवरी से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया था। समापन समारोह में 19वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों के विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित करता है। इससे स्थानीय य...