21 दिन बाद युवक का शव पहुंचा गांव
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- साहेबगंज। राजेपुर ओपी की सरैया पंचायत के बल्थी गौसी निवासी इसमुद्दीन मियां के पुत्र रहमत अली की सऊदी अरब में मौत हो गई। वह प्रेशराइज्ड पाइपलाइन की चपेट में आ गया था। सहयोगियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 21 दिन बाद सऊदी अरब के दमाम से रहमत का शव बल्थी गौसी पहुंचा। मुखिया सरोज कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.