21 दिन बाद जिस प्रेमी के साथ मिली दो बच्चों की मां, वो निकला जेठ; पति संग जाने से इनकार
नरसिंहपुर, मई 18 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। गोटेगांव थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब 21 दिन बाद महिला वापस लौटी तो उसके साथ मौजूद शख्स को देखकर परिजन ही नहीं, पुलिस भी हैरान रह गई। महिला जिस व्यक्ति के साथ रहने की जिद कर रही थी, वह रिश्ते में उसका जेठ निकला। जानकारी के मुताबिक गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदौरी की रहने वाली 25 वर्षीय महिला 24 अप्रैल को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर महिला की गुमशुदगी दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.