21 दिनों में 2852 वाहन चालकों पर कार्रवाई, बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने वसूला 43.47 लाख रुपये जुर्माना
बोकारो, जून 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर बोकारो यातायात पुलिस की ओर से 1 जून से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय प्रसाद के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2852 वाहन चालकों एवं मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 43 लाख 47 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। वहीं भारी एवं छोटे वाहनों के चालकों की जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग कर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस के अनुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने के 1034, बिना हेलमेट पीछे सवारी बैठाने के 860, दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने के 758 और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं रखने के 728 मामले दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.