चतरा, मार्च 15 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियतू करमटांड जंगल में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ा एक अहम सुराग 21 दिनों बाद मिला है। रविवार को महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने जंगल में विमान का इंजन देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह इंजन हादसे के मूल घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिला है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को कासियतू करमटांड जंगल में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। इस भीषण हादसे में पायलट समेत कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही विमान के कुछ हिस्सों की तलाश जारी थी। लगभग चार से पांच दिनों से सिमरिया थाना क्षेत्र के करमटांड़ जंगल से ...